किल कोरोना अभियान’ / सुबह 7 बजे से 51 घनी स्लम बस्तियों और कंटेंमेंट में सर्वे शुरू, 2 हजार से अधिक कोरोना वारियर्स दो दिन तक घर-घर जाएंगे

भोपाल. भोपाल में जिला प्रशासन, नगर निगम और स्वास्थ्य अमले की टीम ने शनिवार से ‘किल कोरोना अभियान’ की शुरुआत कर दी। अगले दो दिन तक सुबह 7 बजे से 2 हजार से अधिक कोरोना वारियर्स शहर में 5 लाख की आबादी को कवर करेंगे। इस दौरान 51 घनी स्लम बस्तियों और कंटेंमेंट क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन, सर्वे, स्क्रीनिंग, और उसके बाद सैपलिंग का काम किया जाएगा। इस पूरे अभियान की कमान कलेक्टर अविनाश लवानिया ने संभाली है। प्रदेश में किल कोरोना अभियान एक जुलाई से शुरू होगा।
सर्वे में सर्दी, खाँसी, बुखार के मरीजों की सार्थक एप में एंट्री की जाएगी। सभी की डॉक्टर के नेतृत्व में स्क्रींनिग और जररूत होने पर सैंपलिंग भी कराई जाएगी। कोरोना के खिलाफ सबसे अहम लड़ाई के लिए सुबह 7 बजे से सर्वे कार्यकर्ता, नगर निगम, स्वास्थ्य जिले के अधिकारियों का अमले ने अलग-अलग 51 इलाकों में शनिवार से जांच अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान मलेरिया की रेपिड जांच, डेंगू लार्वा की जांच, सार्वजनिक जगहों से पानी निकालना, मच्छर मारने की दवाई का छिड़काव किया जाएगा। शाम को 6 बजे फॉगिग कराई जाएगी।
लोगों को जागरूक करने के लिए फीवर क्लीनिक के पोस्टर और मास्क लगाने के साथ शारीरिक दूरी बनाने के सही तरीकों के बारे में बताया जाएगा। सर्वे के साथ सभी क्षेत्रों का सैनिटाइजेसन भी कराया जा रहा है। स्क्रीनिंग और सैंपलिंग की टीम भी लगातार सार्थक एप के डाटा के आधार पर कर्रवाई करेगी। मलेरिया जांच, टीम बुखार वाले मरीजों के खून की जांच रेपिड किट से कर रही है। साथ ही दवाई का वितरण भी किया जा रहा है। नगर निगम का अमला खुले प्लॉटों से पानी निकासी और पानी मे मच्छर मारने की दवाइयां डालने का काम कर रहा है। घरों में डेंगू के लार्वा की जांच भी की जा रही है।