Now Reading
दिग्विजय सिंह भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराने पहुंचे

दिग्विजय सिंह भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराने पहुंचे

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बुधवार सुबह राहुल गांधी का वीडियो छेड़छाड़ कर प्रस्तुत करने पर भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने भोपाल के क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं ने वीडियो में छेड़छाड़ करके उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा और जयवर्धन सिंह भी मौजूद रहे। सिंहका कहना था कि अगर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती तो वे कोर्ट की शरण में जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे भाजपा ने डरकर मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उधर मुरैना में एक भाजपा नेता ने चंबल नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली।

दमोह में पुलिस लाइन, विवेकानंद नगर, जटाशंकर, जबलपुर नाका की तरफ हजारों की संख्या में पहुंची टिड्डी दल पहुंचा। लोगों ने बर्तन बजाकर टिड्डियों को भगाने के लिए प्रयास किए।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top