शाजापुर में 20 और नीमच में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, सबसे ज्यादा मामले मालवा-निमाड़ क्षेत्र में सामने आ रहे हैं। देर रात आई रिपोर्ट में शाजापुर में 20 और नीमच में 18 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 8921 पहुंच गई है, हालांकि इसमें से 5878 मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। 2659 मरीजों कोरोना एक्टिव केस हैं और 384 लोगों की मौत हो चुकी है।
शाजापुर जिले में शुक्रवार देर रात 92 लोगों की जांच रिपोर्ट में से 20 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 31 हो चुकी है। यहां इससे दो लोगों की मौत हुई है और अभी 21 एक्टिव केस हैं। 8 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
नीमच में 18 नए पॉजिटिव मिले
नीमच में शुक्रवार देर रात आई 119 रिपोर्ट में 18 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें जावद में 18, पड़दा में 4 और एक मरीज जीरन में मिला है। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 311 पहुंच चुकी है।
लक्षेंद्र सिंह परिहार अपनी शादी के लिए मिली सारी लीगल परमिशन से उत्साहित है। शुक्रवार शाम को वो घोड़ी चढ़कर शादी करने जा रहे हैं। इनकी बारात इंदौर से कुशलगढ़ राजस्थान जाएगी, उसमें भी सिर्फ 8 लोग ही जाएंगे। इसके पूर्व घर से सभी नियमों का पालन करते हुए चेहरे पर मास्क और फेस शील्ड लगाकर वो घर से बाहर आए ,घर वालों ने भी मास्क लगाकर घर के बहार खुशी में डांस भी किया और जाने के पहले घोड़े पर निकली बारात में भी सिर्फ 5 ही लोग शामिल हुए। घर के बाहर और रोड पर ताली बजाकर लोगों ने इनका स्वागत किया।