पन्ना में बस पलटने से 2 यात्रियों की मौत, 3 घायल
February 10, 2020

पन्ना में एक बस पलटने से 2 यात्रियों की मौत हो गई और 3 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया। 3 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक बस की रफ्तार तेज थी, इसी दौरान ड्राइवर इस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। इसमें मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद यात्री बुरी तरह से घबरा गए थे। रास्ते से निकल रहे अन्य लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।