आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

जामताड़ा. फतेहपुर थाना क्षेत्र के बैनुडीह पंचायत अंतर्गत झिलुवा खैरबनी गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक व घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त सभी परिजन घर में सो रहे थे।
मृतकों में घर के मुखिया सनातन टुडू उर्फ ठुमका टुडू (40), बेटी लखी टुडू (7) और भतीजी अंजलि टुडू (10) शामिल है। जबकि सर्जन टुडू डेढ वर्ष, सावित्री टुडू (18), सुकेन टुडू (5), सोगेन टुडु (10), सोनाली मुर्मू (28) और भूर्तांग टुडू (42) घायल हैं। घर में कुल 13 सदस्य थे। मां निकली थी। बाकी सब घर के अंदर थे।
दरअसल, बुधवार की दोपहर से पूरे झारखंड का मौसम बदल गया है। काले बादलों ने आसमान को ढंक रखा है और रुक-रुककर बूंदाबांदी भी हो रही है। मौसम विभाग ने झारखंड के कई इलाकों में वज्रपात होने की चेतावनी भी जारी कर रखी है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड के मौसम में परिवर्तन हुआ है।