पटपड़गंज के औद्योगिक इलाके में आग, एक की मौत
January 9, 2020

नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज के औद्योगिक इलाके में बुधवार रात करीब 2.30 बजे आग लग गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई। 30 से ज्यादा फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गईं। दिल्ली फायर सर्विस चीफ अतुल गर्ग ने बताया कि आग एक पेपर प्रिंटिंग प्रेस में लगी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
शहर में एक महीने में आग लगने की यह छठी घटना है। 8 दिसंबर को दिल्ली के अनाज मंडी में एक फैक्ट्री में आग लगी थी। इसमें 43 लोगों की मौत हुई थी। इस फैक्ट्री में प्लास्टिक के सामान, खिलौने, स्कूल बैग बनाए जाते थे।
दिल्ली में आग की घटनाएं
- 14 दिसंबर को दिल्ली के मुंडका क्षेत्र में स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में तड़के आग लगी थी। दमकल की 21 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
- 14 दिसंबर की शाम को ही शालीमार बाग स्थित एक मकान में आग लगी थी। इसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए थे।