प्रियंका गांधी ने नूर मोहम्मद के परिजनों से की मुलाकात, मुआवाजा दिलाने का आश्वासन दिया

मुजफ्फरनगर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा नूर मोहम्मद के परिजनों से मुलाकात करने के लिए यहां पहुंच गई हैं। कांग्रेस नेताओं के अनुसार उन्होंने लगभग आधे घंटे तक परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूरे परिवार का आश्वासन दिलया कि कांग्रेस पार्टी की कोशिश रहेगी कि परिवार को मुआवाजा दिलाया जाए। इससे पहले प्रियंका गांधी के आने से पूरे इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वह 20 दिसंबर को हुई हिंसा में मारे गए पीड़ित के परिजनों से मिलने पहुंची हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार सुबह अचानक मुजफ्फरनगर पहुंचीं थी। यहां पहले उन्होंने मौलाना असद मोहम्मद के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने लगभग 20 मिनट तक उनसे मुलाकात की। इसके बाद वह नूर मोहम्मद के परिजनों से मिलने पहुंची। यहां भी उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनसे हाल चाल पूछा। कांग्रेस नेताओं की मानेत ो प्रियंका ने बातचीत के दौरान कहा कि परिवार को मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।
प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नेता इमरान मसूद और पूर्व विधायक पंकज मलिक भी है। प्रियंका गांधी का काफिला नहर की पटरी से होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचा था। कांग्रेसियों के अनुसार प्रियंका गांधी उपद्रव में मारे गए मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगी। यह भी बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वापस लौटते वक्त मेरठ होते हुए जाएंगी।
मीनाक्षी चौक पर हुआ था उग्र प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर में हुए उपद्रव में एक युवक की मौत हो गई थी। शहर के मीनाक्षी चौक के पास उग्र भीड़ ने प्रदर्शन कर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इस दौरान पांच बाइक और स्कूटी के अलावा दर्जनों वाहन में आग लगा दी थी। अस्थायी पुलिस चौकी भी फूंक दी गई थी। गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज किया था।