Now Reading
मजदूर महिला के साथ गांव के दबंग ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी दी तो पति भी हुआ गायब, आरोपी दबंग को पुलिस ने दबोचा

मजदूर महिला के साथ गांव के दबंग ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी दी तो पति भी हुआ गायब, आरोपी दबंग को पुलिस ने दबोचा

ग्वालियर.
ग्वालियर के ऊटीला इलाके में मजदूर महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। महिला ने विरोध कर शोर मचाने के लिए मुंह खोला तो उसका मुंह बंद कर उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद महिला का पति घबरा गया। इसके बाद से महिला का पति गायब है। जिसके बाद महिला अपनी जेठानी के साथ थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रविवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

उटीला में रहने वाली 22 वर्षीय आदिवासी महिला ने शिकायत की है कि वह ग्राम भोगीपुरा में रहने वाले मन्नू गुर्जर के खेत पर झोपड़ी बनाकर वहीं मजदूरी करती है। 23 जनवरी को रात के समय जब वह खेत पर झोपड़ी में अपनी बच्ची के साथ सो रही थी तभी उसे अकेला पाकर ग्राम भोगीपुरा में ही रहने वाला सुरेश गुर्जर आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद उसके साथ बलात्कार कर वहां से भाग निकला। भागते वक्त आरोपी उसे धमकाते हुए गया कि अगर उसने पुलिस को इसके बारे में बताया तो वह उसके परिवार को जान से खत्म कर देगा। पता चला है कि जब महिला के साथ यह घटना घटी थी उस समय उसका पति खेत पर गाय भागने चला गया था। जब पति वापस लौटा तो महिला ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। दबंग मालिक की हरकत से पति घबरा गया। वह चुप रहा, लेकिन अगले दिन वह लापता हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने जेठानी को बारी बात बताई और थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे तलाश कर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
घटना के बाद से ही महिला का पति लापता है। वह घटना के बारे में सुनकर घबरा गया था, क्योंकि आरोपी दबंग हैं और उन्होंने हत्या की भी धमकी दी थी। उसी दिन से दुष्कर्म पीड़िता का पति गायब है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top