Now Reading
बर्फीली हवा से शीतलहर की चपेट में शहर, सुबह कोहरा छाने के बाद हुई बूंदाबांदी

बर्फीली हवा से शीतलहर की चपेट में शहर, सुबह कोहरा छाने के बाद हुई बूंदाबांदी

ग्वालियर
जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा से रविवार को शहर शीतलहर की चपेट में रहा, लेकिन सर्द हवा शांत रहने की वजह से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आना शुरू हो गई है। 29 से 30 जनवरी के बीच शहर सहित अंचल में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। हल्के से मध्यम कोहरा भी छाएगा।

बर्फीली हवाओं से न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। प्रदेश में सबसे ठंडी रात दतिया व ग्वालियर की रही। दो दिन पहले न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इससे रात में ठंड घट गई थी, लेकिन कोहरा व आसमान साफ होने की वजह से तापमान में तेज गति से गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान में दो दिन में 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से नमी आ रही है। राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इस घेरे को अरब सागर से नमी मिल रही है। आज की शाम से शहर सहित अंचल का मौसम बदल जाएगा। मुरैना, श्योपुर में गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार बने हुए हैं। ग्वालियर में बूंदाबांदी होगी। इसके बाद 31 जनवरी को आसमान साफ हो जाएगा। मौसम में नमी आने से कोहरे की दस्तक होगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद उत्तरी हवा की दस्तक होगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। उधर बार-बार हो रही वर्षा ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। बसंत पंचमी के बाद होने वाली वर्षा में ओलावृष्टि के आसार अधिक रहते हैं। यदि ओला वृष्टि होती है तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top