Now Reading
कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा के चलते न्यूनतम तापमान गिरा , रात में ठिठुरन बढ़ी ठिठुरन , दिन में दिन में भी ठंड का अहसास

कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा के चलते न्यूनतम तापमान गिरा , रात में ठिठुरन बढ़ी ठिठुरन , दिन में दिन में भी ठंड का अहसास

ग्वालियर । जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा के चलते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस (डिसे) से नीये आ गया है। इससे रात में ठिठुरन बढ़ गई। सुबह के समय ठिठुरन बढ़ गई थी। दिन में दिन में भी ठंड का अहसास होगा। पहली बार न्यूनतम तापमान आठ डिसे के नीचे आ आया है। सुबह के समय धूप भी राह नहीं दे रही थी। जम्मू कश्मीर में दो दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा था, लेकिन कश्मीर पहुंचने से पहले ही कमजोर पड़ गया।, जिससे हवा का रुक पश्चिमी नहीं हो पाया है। अरब सागर से से भी नमी नहीं आ सकी है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।

 

जम्मू कश्मीर में मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम नहीं है। इस वजह से उत्तरी हवा चल रही है। यह क्षोभमंडल तक जा रही है। उत्तरी हवा अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है, जिससे रात में ठंड बढ़ गई। सूर्य अस्त के बाद ठंड कंपाने लगी है। अब रात में गर्म कपड़े पहनकर लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। सुबह नौ बजे तक ठंड की वजह से धूप की चुभन नहीं हो रही है। लोगों को गुनगुनी धूप का अहसास हो रहा है। ठंड से राहत के लिए लोग सुबह धूप में खड़े होने लगे हैं। दो दिसंबर को अब तक सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है। 7.8 डिसे तापमान दर्ज हुआ है।

तापमान रहेगा आठ डिसे से रहेगा नीचे

 

जम्मू कश्मीर से लगातार बर्फीली हवा का आना जारी रहेगा। इस कारण न्यूनतम तापमान आठ डिसे से नीचे रहने की संभआवना है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर आने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ जाएगी।  तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज होगा।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top