भिंड में भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं चल समारोह 7 मई 2022 को 9 बजे से

भिण्ड- भिण्ड जिले में 7 मई 2022 को भगवान परशुराम जन्मोत्सव तथा चल समारोह बड़े हनुमान मन्दिर अटेर रोड़ से भगवान परशुराम मन्दिर बाईपास रोड तक निकाला जाएगा। यहां पर बिहारी स्कूल के संचालक राजेश शर्मा द्वारा समस्त लोगों को भोज दिया जाएगा। यह जानकारी ब्राह्मण महासभा भिण्ड के जिलाध्यक्ष बाबा भगवानदास सैंथिया तथा महासभा के जनसंपर्क प्रमुख डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला ने प्रेस को जारी संयुक्त विज्ञप्ति में दी।
महासभा के पदाधिकारी द्वय ने बताया कि समारोह प्रातकाल 9 बजे से प्रारम्भ होकर अपरान्ह 5 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर दंदरौआ महंत रामदास महाराज, रावतपुरा महंत रविशंकर महाराज, मेहराधाम महंत कमलेशपुरी महाराज, ब्रह्मगंगा के संपादक बसंत पाराशर, विधायक पी सी शर्मा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा, उत्तरप्रदेशसे हरिओम उपाध्याय पूर्व मंत्री, बालेंदु शुक्ल पूर्व मंत्री, पूर्व महापौर भोपाल कैलाश मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया, पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा, मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक केडी सोनकिया, IND 24 ke चैनल हेड नवीन पुरोहित, विधायक प्रवीण पाठक ग्वालियर की आने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
बांके बिहारी शिक्षा प्रसार समिति संचालक राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चलसमारोह में चार बैंड और तीन डीजे बैंड, दो घोड़ा बग्गी शामिल रहेंगी। वहीं भगवान परशुराम, रामदरबार, और शिवपरिवार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रत्येक व्यक्ति को भगवान परशुराम की तस्वीर दी जाएगी। वहीं भगवान परशुराम जन्मोत्सव और चल समारोह के लिए महासभा सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी दी गई हैं। उन्होने कहा कि भगवान परशुराम के चलसमारोह को भव्य बनाने के लिए हिंदू समाज की सहभागिता जरूरी है।