उत्तर से चलेगी ठंडी हवा, बढ़ाएगी ठंड:शहर में शुक्रवार की सुबह धुंध के साथ हुई शुरू

शुक्रवार की सुबह शहर में हल्की धुंध के साथ शुरू हुई है। ठंड अन्य दिनों की तुलना में कम ही रही है। तापमान 11.7 डिग्री रहा है, जो सामान्य से 2.2 ज्यादा रहा है। 48 घंटे में उत्तर से ठंडी हवा चलने की बात मौसम विभाग कह रहा है, जिससे शहर सहित अंचल में ठंड बढ़ेगी।
हर दिन के साथ मौसम के मिजाज बदल रहे हैं। कभी धूप तो कभी बादल दिन और रात के तापमान को प्रभावित कर रहे है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया है कि आने वाले 2 दिन में अंचल का मौसम एकदम बदल जाएगा। यहां ठंडी हवा की आमद दर्ज होगी जिससे ठंड बढ़ेगी।
अभी तमिलनाडू में तूफान टकराकर महाराष्ट्र की ओर चल दिया है, पर पहले से कमजोर हुआ है। इसलिए अति कम दवाब का क्षेत्र बनने से नमी लगातार मध्य प्रदेश की ओर आ रही है। 2 दिन में पश्चिमी विक्षोभ भी कमजोर पड़ जाएगा। यही कारण है कि गुरुवार को 11 डिग्री तापमान रहा था जो शुक्रवार को उछल कर 11.7 पर पहुंच गया है। बादल होने से दिन में ज्यादा ठंड का अहसास हो रहा है।
सड़कों पर नगर निगम जलाएगा का अलाव
गुरुवार को 2 लोगों की सड़क पर ठंड से मौत हुई है। इसलिए नगर निगम दवारा जल्द सड़कों पर अलाव जलाए जाएंगे।
वायरस बढ़ने की संभावना
जिस तरह का मौसम अभी हो रहा है उससे नमी में कोरोना वायरस के और भी बढ़ने की संभावना है।