Now Reading
ग्वालियर में ठंडी रही शुक्रवार की सुबह, तापमान 12.4 डिसे रहा

ग्वालियर में ठंडी रही शुक्रवार की सुबह, तापमान 12.4 डिसे रहा

शहर के मौसम में एक बार फिर ठंडक घुल गई है। दो दिन से बादलों के चलते जहां मौसम हल्का सा गर्म था वहीं शुक्रवार सुबह तापमान 12.4 डिसे रिकॉर्ड हुआ है जो पिछले दिन की तुलना में 2 डिसे कम है। तापमान कम रहने से शहर के लोगों को अधिक सर्दी का अहसास हुआ है।

मौसम विभाग के प्रभारी और वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया है कि शुक्रवार को अन्य दिनों की तुलना में सुबह ज्यादा सर्दी रही है। सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 12.4 रिकॉर्ड हुआ है जो सामान्य से 0.6 डिसे अधिक है। यदि इस तरह से मौसम बदलता है तो जल्द ही कड़ाके की ठंड आ सकती है। ग्वालियर के साथ ही आसपास के जिलों का भी यही हाल रहेगा। जबकि बीते रोज का अधिकतम तापमान 24.8 डिसे रहा था जो प्रदेश में सबसे ठंडा था।

फिर पश्चिमी विक्षोभ

नवम्बर महीने में तीसरा पश्चिमी विक्षोभ आने को है। 22 नवम्बर को अरब सागर में बनने के बाद पश्चिमी मध्य प्रदेश में चक्रवात बन सकता है। ऐसे में फिर से बादल और बारिश की संभावना बनेगी।

दिसंबर में पड़ेगा कोहरा

मौसम विभाग की माने तो तीसरे पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही दिसंबर के पहले सप्ताह में कोहरा बढ़ेगा। साथ ही ठंड भी बढ़ेगी।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top