कार्तिक स्नान के लिए गई महिला नहर में डूबी
November 15, 2020

दतिया। कार्तिक स्नान के लिए राजपुर नहर में महिलाओं के साथ गई एक महिला पैर फिसलने से नहर में डूब गई।
ग्राम ईकारा निवासी विनीता मुखरेया पत्नी अभिषेक मुखरेया उम्र 23 वर्ष राजापुर नहर में कार्तिक स्नान के लिए अन्य महिलाओं के साथ गई थी। पैर फिसलने के कारण महिला नहर में डुब गई। महिला के नहर में डूबने की खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोग नहर पर एकत्रित हो गए तथा महिला को नहर में खोजने में जुट गए हैं।
इन दिनों रवी फसलों की बोबनी के लिए किसान पलेवा कर रहे हैं। सिंचाई विभाग ने पलेवा के लिए राजघाट नहरों में पानी छोड़ा गया है।