भाजपा नेता के बेटे ने जन्मदिन के पहले गार्डन में किया फायर, वीडियो वायरल

इंदौर में भाजपा नेता के बेटे का हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। दो दिन पहले युवक का जन्मदिन था, उसने एक गार्डन में चल रही पार्टी में दो फायर किए। उसी के साथ मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो वायरल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता गोलू शुक्ला के बेटे यश शुक्ला का दो दिन पहले जन्मदिन था। उसी रात को एक गार्डन में पार्टी आयोजित की गई थी। उस पार्टी का ही वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक युवक यश को बंदूक लाकर देता है। यश इस बंदूक से लगातार दो फायर करता है। उसके बाद वह बंदूक वापस दे देता है। कुछ लोगों का कहना है कि वहां हुक्के जैसे आयटम भी रखे थे।
यह पहली बार नहीं है, जब हर्ष फायर किया गया है। पहले कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के जन्मदिन पर भी उनके गार्ड ने लगातार कई फायर किए थे। यह मुद्दा भी काफी उछला था। महू के एक प्रशासनिक अफसर भी तलवार से केट काटकर सुर्खियों में आए थे।