UP BY Election Result 2020: 7 सीटों पर काउंटिंग जारी, अब तक BJP 5, SP 1, निर्दलीय 1
November 10, 2020

बिहार विधानसभा चुनाव और मध्य प्रदेश में उपचुनाव के नतीजों के बीच उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव के परिणाम आएंगे। मतगणना जारी है। चार राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा पांच सीट पर आगे चल रही हैं। ये सीटें हैं उन्नाव की बांगरमऊ, फिरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित, बुलंदशहर की बुलंदशहर सदर, देवरिया की देवरिया सदर तथा कानपुर शहर की घाटमपुर सुरक्षित सीट। नौगावां सादात में सपा के जावेद आब्दी तथा मल्हनी में निर्दलीय धनंजय सिंह बढ़त पर हैं।
मल्हनी उपचुनाव: छठवें राउंड की गणना पूरी
-
- निर्दल धनंजय सिंह- 17684
-
- सपा लकी यादव – 12303
-
- भाजपा मनोज सिंह-6124
-
- बसपा जय प्रकाश दुबे-5886
- धनंजय सिंह सपा के लकी यादव से 5381 वोट से आगे चल रहे हैं।
- इन नतीजों से यूपी की मौजूदा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यदि भाजपा विजयी होती है तो यह संदेश जरूर जाएगा कि लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से खुश हैं। वहीं विपक्ष यदि बेहतर प्रदर्शन करता है तो उसे सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल जाएगा। वैसे एग्जिट पोल में 7 से पांच से छह सीट पर भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है। समाजवादी पार्टी को एक या दो सीट मिल सकती है। देखना यह है कि बसपा और कांग्रेस खाता खोल पाते हैं या नहीं?