Now Reading
सीएम रात में ग्वालियर में रूके सुबह वरिष्ठ भाजपा नेताओ से की चर्चा

सीएम रात में ग्वालियर में रूके सुबह वरिष्ठ भाजपा नेताओ से की चर्चा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शहर में राेड शाे के बाद बीती रात ग्वालियर में ही नाइट हॉल्ट किया है। वे सिटी सेंटर स्थित निजी हाेटल में रूके थे। शनिवार की सुबह उन्हाेंने भाजपा के वरिष्ठ नेताआें से चुनाव प्रचार की रणनीति पर चर्चा भी की है।

 

गाैरतलब है कि बीती शाम काे भाजपा ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र आैर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में राेड शाे किया था। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान भी शामिल हुए थे। राेड शाे निर्धारित समय से देरी से शुरू हुआ था, इसलिए खत्म भी रात करीब 11.30 बजे समाप्त हुआ था। इसी वजह से सीएम रात में ग्वालियर में ही रूके थे। वे सिटी सेंटर स्थित हाेटल रेडीसन में रूके हैं। शनिवार की सुबह स्थानीय भाजपा नेता उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। यहां आगामी चुनाव की रणनीति के साथ ही राेड शाे का फीडबैक भी लिया गया है।

प्रदेश में 28 विधानसभा सीटाें पर उपचुनाव हाेना है। जिसमें सबसे ज्यादा तेरह सीट ग्वालियर चंबल अंचल में है। इसी वजह से पूरे चुनाव में ग्वालियर राजनीति का केंद्र बना रहा है। भाजपा आैर कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार कैंप कर रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञाें की माने ताे अंचल की सीटें ही तय करेंगी की प्रदेश में किस दल की सरकार हाेगी। इसी वजह से दाेनाें दलाें का पूरा फाेकस अंचल पर है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top