Now Reading
रामेश्वर शर्मा ने कहा- क्या तिरंगे का अपमान करने वाला देश में रह पाएगा, महबूबा मुफ्ती का असली चेहरा सामने आ गया

रामेश्वर शर्मा ने कहा- क्या तिरंगे का अपमान करने वाला देश में रह पाएगा, महबूबा मुफ्ती का असली चेहरा सामने आ गया

जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के तिरंगा झंडा नहीं उठाने के बयान पर अब सियासत शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने उन पर हमला किया है। उन्होंने महबूबा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पूछा है कि क्या तिरंगे का अपमान करने वाला देश में रह पाएगा।

उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती का असली चेहरा और असली चरित्र सामने आ गया है। जो व्यक्ति देश का तिरंगा हाथ में लेगा। वही जम्मू-कश्मीर में राजनीति कर पाएगा। जो देश के तिरंगे झंडे का अपमान करेगा। वह हिंदुस्तान की जमीन पर रह भी नहीं पाएगा। हिंदुस्तान के झंडे का जो अपमान करेगा। उसे जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

अगर उन्हें हिंदुस्तान में रहना है, तो तिरंगा हाथ में लेना ही पड़ेगा। आज देश में मोदी सरकार हैं। ऐसे लोगों पर देशद्रोह का केस दर्ज कर जेलों में डाला जाएगा और यह सभी लोग पाकिस्तान के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। उन्हें बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महबूबा ने यह कहा था

जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक दिन पहले शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई मुद्दों पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कि हम अनुच्छेद 370 वापस लेकर रहेंगे। उन्होंने यह भी एलान किया था कि जब तक ऐसा नहीं हो जाता, वो कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगी। महबूबा मुफ्ती ने तिरंगे को लेकर भी बड़ा एलान किया कि ‘मैं जम्मू-कश्मीर के अलावा दूसरा कोई झंडा नहीं उठाऊंगी।’

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top