Now Reading
पीएम मोदी का मुखौटा पहन गांधी प्रतिमा पहुंचे भाजपा नेता को कांग्रेसियों ने पीटा

पीएम मोदी का मुखौटा पहन गांधी प्रतिमा पहुंचे भाजपा नेता को कांग्रेसियों ने पीटा

विश्व को अहिंसा का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार सुबह उन्हीं की प्रतिमा के सामने जमकर हंगामा बरपा। भाजपा के एक नेता प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा लगाए गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंच गए। मौके पर पहले से मौजूद कांग्रेसी इससे आक्रोशित हो गए, उन्होंने विरोध किया। भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों ने उनके साथ मारपीट की है।

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए जमा हुए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का मुखोटा लगा उनकी वेशभूषा में भाजपा नेता लच्छु शर्मा वहाँ पंहुच गए। इससे कांग्रेसी आक्रोशित हो गए। उन्होंने मोदी को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। शर्मा के साथ पहुंचे दूसरे भाजपा नेता कांग्रेसियो को चढ़ाते हुए टिप्पणी करने लगे। कांग्रेसी आक्रोशित होकर हाथरस कांड और युवती की मौत को लेकर सवाल-जवाब करने लगे। कुछ आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने धक्का मुक्की के साथ ही मारपीट भी की। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने उन्हें प्रतिमा स्थल से रवाना किया।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top