Now Reading
अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर लाल सिंह पहुंचे महू, डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर लाल सिंह पहुंचे महू, डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य महू पहुंचे. महू पहुंचने के बाद लाल सिंह आर्य ने बाबा साहेब आंबेडकर स्मारक पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बाबा साहेब आंबेडकर को याद किया. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है.

मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में ग्वालियर चंबल क्षेत्र की सीटों को साधने के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लाल सिंह आर्य आज महू पहुंचे और अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. लाल सिंह आर्य के साथ अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज केरो और बीजेपी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे. लाल सिंह आर्य ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज बाबा साहेब की जन्म स्थली पर पहुंचा हूं और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का मौका मिला.

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top