करैरा में पुलिस ने रोका महिला का अंतिम संस्कार, कराया पीएम

शिवपुरी। नगर में ब्लॉक कॉलोनी के सामने रहने वाले एक शिक्षक की पत्नी का अंतिम संस्कार पुलिस ने शुक्रवार देर रात रुकवा दिया। शनिवार सुबह पीएम कराया। महिला पूजा गुप्ता के भाई की सूचना के बाद पुलिस को मौके पर पहुंची थी। टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि महिला के भाई ने जानकारी दी थी कि शिक्षक अनिल कुमार गुप्ता की पत्नी पूजा का अपने पति से आए दिन झगड़ा होता था, क्योंकि अनिल का किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध चल रहा है। उसकी बहन को इस बात की जानकारी थी, जिसके चलते तंग आकर उसकी बहन पूजा फांसी पर झूल गई।
ससुराल वालों फांसी से लाश को उतारकर हमको बुलवाया और कहा कि पूजा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। ये कहते हुए उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। लेकिन पूजा की गर्दन पर फंदे के निशान देखकर भाई अखिलेश निवासी बामोरकला आपा खो बैठा। पुलिस को जानकारी दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और स्वजनों को अंतिम संस्कार करने से रात 11 बजे रोक दिया। पूजा पत्नी अनिल कुमार गुप्ता ब्लॉक के सामने अंजली जनरल स्टोर करैरा के रहने वाली थी। पुलिस पड़ताल में जुट गई है।