मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र:दिवंगतों के सम्मान में स्थगन के बाद कार्यवाही शुरू, धन विधेयक विनियोग पारित हुआ

मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। अध्यक्ष ने सबसे पहले दिवंगतों के सम्मान में 5 मिनट का स्थगन करते हुए सत्र स्थगित कर दिया। इसके बाद सबसे पहले संसदीय कार्य मंत्री ने आदेशों पत्रों को पटल पर रखा। अध्यक्ष ने विधानसभा सदस्यों को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने वाले विधायकों सदस्यों की सूचना सदन को दी।
वित्त मंत्री की अनुपस्थिति में संसदीय कार्य मंत्री ने उनका कार्य संपादित किया। सबसे पहले धन विधेयक विनियोग सदन में प्रस्तुत किया गया। इस पर कांग्रेस ने चर्चा कराने की मांग की, लेकिन सरकार ने मना कर दिया। इसके बाद मध्यप्रदेश विनियाेग विधेयक 2020 पारित हो गया। संसदीय कार्य मंत्री ने समस्त विभागों को अनुदान मांगों के एक साथ प्रस्ताव प्रस्तुत किया। गोविंद सिंह मुख्य सचेतक कांग्रेस विधायक दल ने तथा नेता प्रतिपक्ष ने चर्चा कराने का अनुरोध किया। संसदीय कार्य मंत्री ने सर्वदलीय बैठक का उल्लेख किया। इन बिन्दुओं पर चर्चा हुई है।