Now Reading
पुलिस अभिरक्षा से भागे गैंग रेप के दो आरोपी,मचा हड़कंप

पुलिस अभिरक्षा से भागे गैंग रेप के दो आरोपी,मचा हड़कंप

 

दोनो आरोपियों की गिरप्तारी पर दस दस हजार का इनाम घोषित

, रतलाम जिले के बिलपांक थानान्तर्गत ग्राम भेरुपाड़ा में एक बच्ची के साथ गैंग रेप कर उसकी नृशंस हत्या करने वाले तीन आरोपियों में से दो पुलिस गिरप्त से फरार हो गए। आरोपियों को सोमवार को ही गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी अनुसार दोनों आरोपी थाने के सामने से ही पुलिस को धक्का देकर भाग निकले। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने दो आरोपियों के पुलिस थाने से फरार होने की पुष्टि की है। साथ ही दोनों आरोपियों पर एसपी गौरव तिवारी ने दस-दस हजार के इनाम की घोषणा कर फोटो जारी किए हैं। गंभीर अपराध के आरोपियों के फरार होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने गैंगरेप और हत्या के मामले में कालू निनामा, दिपला उर्फ दीपक नाहर और रवि निनामा को गिरफ्तार किया था। इनमें से दिपला और रवि थाने से फरार हो गए हैं। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है। फरार मुलजिमों की तलाश में भारी पुलिस बल जुटा हुआ है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि फरार आरोपियों को जल्द ही पकड लिया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शाम को जिला चिकित्सालय में उनके डीएनए के सैम्पल्स लिए गए थे। इसके बाद उन्हे पुलिस रिमाण्ड पर बिलपांक थाने ले जाया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाम को आरोपियों को भोजन कराने के लिए उनकी हथकड़ियां खोली गई थी और उसी समय दो आरोपी थाने से भाग निकले।

Photo file

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top