Now Reading
ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी कोरोना पॉजिटिव

ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी कोरोना पॉजिटिव

राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी और बेटी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। विधायक के साथ रहने वाले भी अपनी जांच करवा रहे हैं।

शहडोल में कोरोना से तीसरी मौत

शहडोल जिले में कोरोना से तीसरी मौत हो गई है। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी की मौत से लोगों में गम का माहौल है। वे 76 साल के थे। कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कल जिले में कोरोना संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए थे। कल ही रिकार्ड 46 लोग एक साथ स्वस्थ होकर अपने घर गए। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 154 है। कोरोना से अब तक 3 लोगों की मौत हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश पांडे ने इस बात की पुष्टि की है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top