Now Reading
नगर पालिका ने गिराया बदमाश सलमान और शेरदिल का आलीशाल मकान

नगर पालिका ने गिराया बदमाश सलमान और शेरदिल का आलीशाल मकान

नागदा, उज्जैन। करीब 15 महीने पहले एक व्यापारी पर जानलेवा हमला करवाने व चोरी की गाड़ी रखने के जुर्म में आरोपी सलमान पिता शेरू लाला और उसका बड़ा भाई शेरदिल लाला का आलीशान मकान तोड़ने के लिए नगर पालिका नागदा की टीम आज सुबह 6 बजे छोटी जीन स्थित उसके घर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार आरोपित का मकान तोड़ने के लिए सारी तैयारी रात 12 बजे से ही कर ली गयी थी। इसलिए सुबह 6 बजे से ही मकान तोड़ने का काम शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान थोड़ा विवाद भी हुआ कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया मगर स्थिति को काबू कर लिया गया।

प्रशासन ने बदमाश सलमान लाला का घर तोड़ने के लिए बिना अनुमति के निर्माण होना बताया है। मकान तोड़ने के पूर्व नपा नागदा ने बाकायदा सलमान लाला को नोटिस दे कर 3 दिन में मकान निर्माण करने संबंधित दस्तावेज़ मांगे थे मगर आरोपित वैधानिक दस्तावेज़ पेश नहीं कर पाया। और आज उसका छोटी जीन स्थित मकान को गिरा दिया गया। बदमाश सलमान लाला का घर तोड़ने के लिए नगर पालिका नागदा की मदद के लिए रात 12 बजे ही उज्जैन से भारी पुलिस बल नागदा आ गया था।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top