Now Reading
कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया

कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक लखन घनघोरिया का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। उन्हें रविवार देर रात शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर सोमवार दोपहर एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

दरअसल, कमजोरी और फेफड़ों में निमोनिया की शिकायत पर उन्हें कल रात निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती करा गया था। घनघोरिया को दिल्ली ले जाने से पहले अस्पताल और एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नेता समेत उनके समर्थक अस्पताल और डुमना विमानतल पहुंचे। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के मुताबिक, घनघोरिया पिछले करीब 1 माह से अस्वस्थ हैं। उन्हें सर्दी और खांसी हुई थी। साथ ही फेंफड़ों में परेशानी हो रही थी।

कमल नाथ ने स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घनघोरिया के स्वास्थ्य के बारे में कुशलक्षेम जानी। इसके साथ प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी घनघोरिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top