Now Reading
हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ केस दर्जविधायक विश्वेंद्र सिंह और भंवरलाल पार्टी से निलंबित

हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ केस दर्जविधायक विश्वेंद्र सिंह और भंवरलाल पार्टी से निलंबित

राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त का ऑडियो सामने आने के बाद राजनीति और गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और भाजपा नेता संजय जैन के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने केस दर्ज किया है। कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई।

शेखावत ने सफाई में कहा कि ऑडियो टेप में मेरी आवाज नहीं है। मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं।

भाजपा की भूमिका संदेह के घेरे में: कांग्रेस

कांग्रेस ने शुक्रवार को फेयरमॉन्ट होटल के बाहर प्रेस वार्ता की। इसमें प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे। सुरजेवाला बोले कि वे (भाजपा) 25-35 करोड़ रुपए में विधायकों की निष्ठा खरीदने का प्रयास कर रहे थे। इसमें भाजपा के नेताओं की भूमिका संदेह के घेरे में है। कल शाम और आज तक जो टेप सामने आए हैं, उनसे एक बात साफ है कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार को गिराने और विधायकों को खरीदने का प्रयास किया।

सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कोरोना से लड़ने की बजाय, भाजपा सत्ता पाने में लगी है। मध्य प्रदेश में भी ऐसा किया गया। पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है, लेकिन वे कांग्रेस की सरकार गिराने के प्रयासों में लगे हैं। जो टेप सामने आए हैं, उसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और भाजपा नेता संजय जैन की बातचीत सामने आई है। पैसा लेकर सरकार गिराने की बात की जा रही है।

कांग्रेस के दो विधायकों की सदस्यता निलंबित

कांग्रेस के विधायक भंवरलाल और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जा चुका है। इन लोगों को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top