अमिताभ बच्चन के लिए दुआएं,महाकाल मंदिर में हुआ अभिषेक

उज्जैन। महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके फैंस दोनों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योर्तिंलिंग मंदिर में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के स्वास्थ्य को लेकर विशेष अभिषेक और पूजन हुआ। मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया गया, इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का पाठ भी किया गया। पंडितों ने दोनों के जल्द स्वस्थ होने की महाकाल से प्रार्थना की। महाकालेश्वर मंदिर में विशेष परिस्थितियों में स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय का पाठ किया जाता है।
महाकालेश्वर मंदिर में पूजन करने वाले पंड़ितों का कहना है कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन महाकाल के भक्त हैं। जब उनके कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली तो महाकाल मंदिर में उनके लिए विशेष पूजन किया गया ताकि महाकाल के आशीर्वाद से वे जल्द स्वस्थ हो जाएं। यह भी कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन को जब फिल्म की शूटिंग के दौरान पेट में गंभीर चोट लग गई थी। तब भी उनके लिए महाकाल मंदिर में विशेष पूजन किया गया था।