शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों के विभागों पर होगा फैसला

भोपाल। मध्य प्रदेश में 33 मंत्रियों को विभागों के बंटवारे को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं सभी विभागों का मंत्री हूं, सरकार बहुत अच्छे से काम कर रही है। कल कैबिनेट की बैठक है उसके पहले सबकुछ हो जाएगा। मंगलवार को दिल्ली से लौटने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रियों को विभाग बांटने की बात कही थी। एक जुलाई को प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 20 को कैबिनेट और 8 को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। इसके पहले 21 अप्रैल को 5 कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे, इन्हें विभागों का वितरण भी किया गया था।
ज्योतिरातिदित्य सिंधिया खेमे के नेताओं को मंत्रिमंडल में तरजीह देने पर भाजपा में कुछ नेता नाराज हैं। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘पहले मंत्रियों की संख्या और अब विभागों का बंटवारा। मुझे डर है कही भाजपा का आम कार्यकर्ता हमारे नेता की इतनी बेइज्जती से नाराज न हो जाय। नुकसान हो जाएगा।’
28 मंत्रियों ने 1 जुलाई को ली शपथ
कैबिनेट मंत्री
– गोपाल भार्गव
– विजय शाह
– जगदीश देवड़ा
– बिसाहू लाल सिंह
– बृजेंद्र प्रताप सिंह
– विश्वास सारंग
– इमरती देवी
– यशोधरा राजे सिंधिया
– भूपेंद्र सिंह
– एदल सिंह कंषाना
– प्रभुराम चौधरी
– महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया)
– प्रद्युमन सिंह तोमर
– प्रेम सिंह पटेल
– ओमप्रकाश सकलेचा
– उषा ठाकुर
– अरविंद भदौरिया
– डॉ. मोहन यादव
– हरदीप सिंह डंग
– राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव
राज्यमंत्री
– भरत सिंह कुशवाह
– इंदर सिंह परमार
– रामलेखावन पटेल
– राम किशोर कांवरे
– बृजेंद्र सिंह यादव
– गिर्राज दंडौतिया
– सुरेश धाकड़
– ओपीएस भदौरिया