Now Reading
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई; दोनों युवकों की मौत

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई; दोनों युवकों की मौत

सिमडेगा. कोलेबिरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक बोलेनो कार से अपने दोस्त को सिमडेगा लाने के लिए रांची गया था। लौटते वक्त उनकी कार अघरमा पंचायत के पहार टोली गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

दुबई से रांची एयरपोर्ट आया था चंद्रशेखर

घटना की सूचना मिलने के बाद कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतकों की पहचान मनीष नाग (25) और चंद्रशेखर प्रधान (22) के रूप में की गई। चंद्रशेखर प्रधान दुबई में काम करता था। वो फ्लाइट से शुक्रवार को रांची पहुंचा था। मनीष नाग उसे रांची से लेकर वापस लौट रहा था और इसी दौरान यह हादसा हुआ।

कार की पेड़ से इतनी जोरदार टक्कर हुई कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। माना जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी। वहीं, अघरमा पंचायत के पहार टोली गांव के पास तीखा मोड़ भी है। ऐसे में कार ड्राइव कर रहे युवक का गाड़ी से संतुलन बिगड़ा होगा और इस वजह से यह दुर्घटना हुई।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top