नेयवेली लिग्नाइट प्लांट में ब्लास्ट, 17 लोग गंभीर घायल
July 1, 2020

तमिलनाडु के नेयवेली लिग्नाइट प्लांट में धमाकी की खबर आ रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 17 कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत खराब है। प्लांट में और भी कर्मचारी फंसे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने का काम जारी है। बता दें, यहां कोयले से बिजली बनाई जाती है। इस थर्मल पावर हाउस दो महीने में यह दूसरा धमाका है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, यह धमाका बहुत जबरदस्त था। धुआं दूर से देखा जा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग हताहत भी हो सकते हैं। …..खबर अपडेट की जा रही है।