सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने बहुत बड़ा फैसला लेते हुए इस साल पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा पर रोक लगा दी है। ओडिशा में लगातार सामने आते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला किया है।
सर्वोच्च अदालत का कहना है कि ऐसे समय में लाखों लोगों की भीड़ को एक स्थान पर नहीं जुटने दिया जा सकता है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि रथ यात्रा से जुड़े किसी कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी जाए। बता दें, कोरोना वायरस के कारण इस साल रथ यात्रा पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। कहा जा रहा था कि केंद्र सरकार फैसला करेगी, लेकिन इसी दौरान सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई और अब यह फैसला आ गया।
आठवीं बार UN सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बना भारत, 192 में से 184 वोट मिले
भारत एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थाई सदस्य बन गया है। भारतीय समायनुसार बीती रात हुए वोटिंग में भारत में 192 में से 184 वोट मिलेगे। 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 75वें सत्र के लिए अध्यक्ष, सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्यों और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के सदस्यों के लिए चुनाव कराया था। भारत पहली बार 1950 में अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया था। बता दें, UNSC में कुल 15 देश हैं। इनमें से 5 यानी अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन स्थायी सदस्य हैं। वहीं, हर साल UNSC 2 साल के कार्यकाल के लिए 5 अस्थायी सदस्यों (कुल 10 में से) का चुनाव करती है। अमेरिका ने भारत के अस्थायी सदस्य चुने जाने पर खुशी जाहिर की है और उम्मीद जताई है कि दोनों देश मिलकर काम करेंगे।