अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, बेडरूम में लगाई फांसी

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर शुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा कि उन्होंने अपने बेड रूम में पंखे से फांसी लगाई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि सुशांत सिंह के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि करीब 1.30 बजे के आस-पास सुशांत सिंह ने आत्महत्या कर ली है।
अभी तक आत्महत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है। टीवी की दुनिया से वो बॉलीवुड में आए थे। वो अंकिता लोखंडे के साथ पवित्र रिश्ता में काम किया करते थे। इसी से घर – घर उन्हें पहचाना जाने लगा है। वो अंकिता के साथ लंबे समय तक लिव इन में भी रहे थे।
फिल्मों में उनका सफर ‘काई पो छे’ से शुरू हुआ था। ‘एमएस धोनी’ उनका सबसे बड़ा ब्रेक था और उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की इस बायोपिक में उनका काम काफी पसंद किया गया था।