Now Reading
गर्मी ने फिर दिखाए तेवर, उमस के चलते पसीना पसीना हुए लोग

गर्मी ने फिर दिखाए तेवर, उमस के चलते पसीना पसीना हुए लोग

 

ग्वालियर।

ग्वालियर चंबल अंचल मेंपारा फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। इससे दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह था कि सुबह 9 बजे तक लोग पसीने से लथपथ हो गए।आसमान साफ रहने की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में प्री मानसून की हलचल शुरू होगी। तापमान में गिरावट आएगी और आंधी भी आने की संभावना रहेगी।

30 मई को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, उसके बाद से आंधी व बारिश का दौर जारी रहा। हवा में पर्याप्त मात्रा में नमी रही। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इस कारण जून के पहले सप्ताह में दिन में ठंडक रही। तापमान सामान्य से नीचे रहने पर गर्मी का अहसास नहीं हुआ था। जून में जो भीषण गर्मी रहती थी, उससे बड़ी राहत रही थी, क्योंकि पिछले साल जून का पहला सप्ताह सबसे ज्यादा गर्म रहा था। तामपान 47.5 डिग्री सेल्सियस तक गया था, लेकिन इस बार प्री मानसून जल्द सक्रिय हो गया। इस कारण तापमान नहीं बढ़ पाया।बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र विकसित हो गया है। यह अगले 48 घंटे में मजबूत होकर आगे बढ़ने लगेगा। विशाखापटनम के पास से यह सिस्टम आगे बढ़ेगा। आंध्र प्रदेश, ओडीसा, महाराष्ट्र के विदर्भ व पश्चिमी मध्य प्रदेश होते हुए गुजरात में बारिश करेगा, लेकिन इस सिस्टम के असर से ग्वालियर-चंबल संभाग में प्री मानसून की हलचल तेज होगी। गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना बनेगी। तापमान भी नीचे रहेगा।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top