Now Reading
शिवराज सिंह ने कहा सिंधिया का अपमान कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा

शिवराज सिंह ने कहा सिंधिया का अपमान कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपमान करने का आरोप लगाया। कहा- सिंधिया के फैसले को सही ठहराने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री यहां प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सिंधिया की बदौलत ही बनी थी, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने उनके अन्याय, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर अपमान किया। उन्होंने कहा कि सिंधिया का अपमान कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी आपके पास कांग्रेस को यह बताने का अवसर है कि सिंधिया ने जो फैसला किया, वो सही था। आने वाले उपचुनाव में कांग्रेस को यह बता दो कि सिंधिया ने फैसला प्रदेश और जनता को बचाने के लिए किया था। उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में आने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा एक परिवार है, पार्टी नहीं। अब आप इस परिवार के सम्माननीय सदस्य हैं।

भाजपा में सबसे बड़ा कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा में सबसे बड़ा कार्यकर्ता होता है। चाहे प्रधानमंत्री हों या मुख्यमंत्री- सभी में कार्यकर्ता भाव होता है। इसी के कारण भाजपा सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। उन्होंने कहा कि आप सब आज से भाजपा के अभिन्न अंग हैं और वह विश्वास दिलाते हैं कि आपको महसूस नहीं होगा कि आप कहीं और आए हैं।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top