Now Reading
शिवराज का दावा- मध्य प्रदेश का रिकवरी रेट बेहतर, देश की तुलना में केवल 2% पॉजिटिव मिले

शिवराज का दावा- मध्य प्रदेश का रिकवरी रेट बेहतर, देश की तुलना में केवल 2% पॉजिटिव मिले

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8797 पर पहुंच गई है। 5479 कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। लेकिन, संक्रमण अभी काबू होता नहीं दिख रहा। अनलॉक के शुरुआती 4 दिन में प्रदेश में 702 मरीज मिले हैं। शुक्रवार की सुबह भोपाल में 35 नए केस मिले। राजधानी में 41 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी किए गए। इसके अलावा बाजार खुल गए हैं, जिससे आम दिनों से ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। इससे संक्रमण और ज्यादा बढ़ने का अंदेशा है। प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 203 नए केस सामने आए। हमारी कोरोना रिकवरी रेट 64.3 प्रतिशत है, जबकि देश की 47.9 प्रतिशत है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि कोरोना संक्रमण की निरंतर कमी के चलते मध्य प्रदेश अब देश में 7वें स्थान पर आ गया है। पहले 6वें स्थान पर था और उत्तरप्रदेश 7वें नंबर पर था। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि पूरे देश की तुलना में मध्य प्रदेश में लगभग 2 प्रतिशत नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि पहले ये 8 प्रतिशत तक थे।प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 192 मरीज स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। कोरोना से 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। अब तक 377 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 36 नए केस मिले। यहां मरीजों की संख्या 3633 हो गई। यहां अब तक 145 की मौत हुई है और 2184 व्यक्ति स्वस्थ हो गए हैं। 1304 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसी तरह भोपाल में कुल संक्रमितों की संख्या 1665 हो गई है और 61 की मौत हो चुकी है। यहां पर 1100 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो गए हैं और 458 का इलाज किया जा रहा है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top