Now Reading
भिंड पुलिस भाजपा नेताओं के इशारे पर कर रही काम

भिंड पुलिस भाजपा नेताओं के इशारे पर कर रही काम

पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने विधायक अरविंद सिंह को घेरा
भिंड।
भिंड जिले में आज कॉन्ग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसको पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह एवं पूर्व विधायक हेमंत कटारे द्वारा संयुक्त रूप से संबोधित किया गया। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए। साथ ही भाजपा नेताओं के दबाव में कार्य करने के आरोप भी लगाए।
 पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक नहीं बल्कि हिटलर शाही तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जबकि उनके गृह मंत्री रहते समय भाजपा नेताओं ने उन पर भी एक मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन बाद में आरोप लगाने वाले पलट गए, जिसमें10 साल लगे लेकिन मैंने झूठा आरोप लगाने वालों से कुछ कहा तक नहीं। जबकि भाजपा के नेता कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन पर झूठे मामले दर्ज करा कर लोगों को डराना चाहते हैं।
व्साथ ही अटेर क्षेत्र से पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने भी भाजपा विधायक अरविंद सिंह भदौरिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पुलिस के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज करवा रहे हैं। एक-दो नहीं कई लोगों पर झूठे मामले दर्ज करवाए जा चुके हैं। आवेश में आकर हेमंत कटारे ने भाजपा विधायक अरविंद सिंह भदौरिया के डीएनए पर ही सवाल खड़े करते हुए उनपर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि जो व्यक्ति महिलाओं पर मामले दर्ज करवा रहा है वह क्षत्रिय नहीं हो सकता। इसके लिए उनके डीएनए की जांच की जानी चाहिये। यही नहीं उन्होंने भिंड पुलिस अधीक्षक पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी रेत में संलिप्तता की जांच भी होनी चाहिये। वह अपना कृत्य छिपाने दबाव में निर्दोष लोगों पर मामले दर्ज कर रहे हैं। इसके लिए खुद हेमंत कटारे ने लोकायुक्त को पत्र भी लिखा है। हेमंत कटारे ने भाजपा विधायक एवं पुलिस अधीक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह है भिंड में आतंक फैलाना चाह रहे हैं। वह उपचुनाव में भय का माहौल पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा की भिंड में डकैत खत्म हो चुके हैं लेकिन अगर भिंड में फिर से बागी पैदा हो गए तो यह नेता और पुलिस वाले भागते फिरेंगे।
View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top