Now Reading
प्रदेश में साढ़े तीन हजार हुए कोरोना पेशेंट,अब तक 182 लोगों की मौत

प्रदेश में साढ़े तीन हजार हुए कोरोना पेशेंट,अब तक 182 लोगों की मौत

प्रदेश में साढ़े तीन हजार हुए कोरोना पेशेंट,अब तक इससे 182 लोगों की मौत

प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3510 के ऊपर पहुंच चुकी है। यहां अब तक इससे 182 लोगों की मौत हो चुकी है और 979 लोग स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। सेंधवा के नजदीक गोई गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1858 पहुंच गई है। भोपाल में 743 और उज्जैन में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 235 हो गई है।

इंदौर में कोरोना संक्रमण हर दिन तेवर बदल रहा है। बड़ी संख्या में सैंपल जांचे जाने के बाद भी को फोन से संक्रमित मरीजों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम निकल रही थी। इससे पुलिस प्रशासन और जनता तीनों को ही यह उम्मीद थी कि संभवत: शहर में अब कोरोना नियंत्रित होता जा रहा है। परंतु शनिवार देर रात आई रिपोर्ट ने इस धारणा को ध्वस्त कर दिया। शनिवार को 78 नए पॉजिटिव मरीज मिले। इन्हें मिलाकर पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1858 हो चुकी है। 2 मरीजों की मौत की पुष्टि होने के बाद मृतकों की संख्या 89 तक पहुंच गई है। नए मरीज जयपुर से भी मिले हैं। इसके बाद पॉजिटिव मरीज के स्वयं को भी क्वारंटाइन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 973 सैंपल लिए गए लेकिन 1105 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें से अब तक 13040 संदिग्ध मरीजों की जांच हो चुकी है। शनिवार को 1106 सैंपल लैब में पहुंचे थे। इनमें से शनिवार को ही 150 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। इस तरह स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 891 हो चुकी है, वहीं 878 मरीजों का उपचार अस्पतालों में किया जा रहा है।

देवास में रविवार को सात कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिले में अब 43 पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। इनमें सात लोगों की मौत हो चुकी है। नए मरीज रेवाबाग, बागरी मोहल्ला, राधागंज, वासुदेवपुरा, बिहारीगंज, बिंजाना क्षेत्र के हैं। 14 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है, अभी 34 का इलाज चल रहा है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top