ग्वालियर में आज सभी सेम्पल निगेटिव निकले

संभागीय जनसंपर्क कार्यालय ग्वालियर
मध्यप्रदेश शासन
समाचार
ग्वालियर में गुरूवार को 121 नमूनों की जांच निगेटिव आईं
ग्वालियर 23 अप्रैल 2020/ नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिये भेजे गए नमूनों में से 121 नमूनों की जांच गुरूवार को निगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब तक कुल एक हजार 537 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं, जिनमें से 1269 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है। 94 नमूनों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। इसके साथ ही 166 नमूनों की जांच आना अभी शेष है।
ग्वालियर में कुल 8 पॉजिटिव नमूनों की जांच अब तक प्राप्त हुई है। इनमें से 6 मरीजों को उपचार होने के पश्चात निगेटिव रिपोर्टें प्राप्त होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी कर घर भेज दिया गया है। 2 पॉजिटिव मरीजों का उपचार सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 7 हजार 139 संदिग्ध व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। होम क्वारंटाइन किए गए कुल व्यक्तियों में से 3 हजार 930 व्यक्तियों का क्वारंटाइन समय भी पूरा हो गया है। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये 3 लाख 33 हजार 45 व्यक्तियों की मेडीकल स्क्रीनिंग भी की गई है। गुरूवार को 106 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।
क्मांांं