Now Reading
अशोक सिंह को एपेक्स बैंक प्रशासक पद से हटाया

अशोक सिंह को एपेक्स बैंक प्रशासक पद से हटाया

कमलनाथ सरकार ने किया था मनोनीत ,शिवराज सरकार ने हटाया 
भोपाल।  शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के  ही यह कहते हुए अभी अपने मंत्रिमंडल का गठन नहीं किया हो की अभी पहली प्रार्थमिकता कोरोना वायरस की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रयास करने की है  सियासी मोड़ चालू है।  कल कमलनाथ सरकार द्वारा निगम मंडलों में की गई नियुक्तियां रद्द करने के बाद आज सरकार ने सहकारिता विभाग में बड़ा बदलाव किया। सरकार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कमलनाथ तथा दिग्विजय सिंह के ख़ास माने जाने वाले अशोक सिंह को एपेक्स बैंक के प्रशासक  पद से हटा दिया।   मुख्यमंत्री का पद भार सँभालने के बाद राजनीतिक नियुक्ति अशोक  सिंह की ही की थी।  उन्हें केबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया था।
अशोक सिंह के अलावा प्रदेश में सरकार द्वारा नियुक्त सभी सहकारी बैंको के प्रशासकों को भी उनके पद से हटा दिया और उनके स्थान पर शासकीय अधिकारियों की नियुक्तियां कर दी।  हटाए गए लोगों में कुछ ने तो कमलनाथ सरकार जाने के बमुश्कि चौबीस घंटे पहले ही पदभार सम्भाला था इनमें ग्वालियर केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रशासक  वासुदेव शर्मा भी शामिल हैं।
अशोक सिंह ने आठ माह तक प्रशासक के रूप में अपना काम किया।  उन्होंने १७ अक्टूवर को प्रशासक का पदभार ग्रहण किया था इस दौरान उन्होंने एपेक्स को आर्थिक संकट से निकालने में  काफी महत्वपूर्ण काम किया।
View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top