सोनिया गांधी से मिले कमलनाथ ,उप चुनाव को लेकर हुआ मंथन
March 23, 2020

*नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने आज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की*। बताया जा रहा है कि उन्होंने मध्य प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम और होने वाले राज्यसभा,25 विधानसभा उपचुनावों के बारे में उनसे चर्चा की।यह मुलाकात कोई आधे घंटे की हुई जिसमें की ताजा सियासी हालातों के बारे में मंथन भी किया गया।
इसी बीच पता चला है कि कमल नाथ आज शाम ही भोपाल वापस लौट रहे हैं। वैसे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें कल लौटना था।