Now Reading
कोरोना वायरस के चलते भाजपा ने सभी बैठकों को टाला, नए सीएम को लेकर मंथन जारी

कोरोना वायरस के चलते भाजपा ने सभी बैठकों को टाला, नए सीएम को लेकर मंथन जारी

भाजपा ने कोरोना वायरस के चलते दो दिनों तक सभी बैठकों को टाल दिया है। इस बीच पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता भोपाल से दिल्ली गए हैं, माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में नया सीएम कौन बनेगा इसके लिए दिल्ली में मंथन जारी है। इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक ट्वीट कर कहा है कि, ‘15 अगस्त 2020 को कमल नाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। ये बेहद अल्प‍ विश्राम है।’ कमल नाथ सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद आज दिल्ली जाकर कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे। बेंगलुरु में मौजूद सभी पूर्व विधायक आज भोपाल लौट रहे हैं।

  • भाजपा के नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा

    मध्य प्रदेश भाजपा के नेताओं का जमावड़ा दिल्ली में लगने लगा है। पूर्व मंत्री और विधायक पहुंचे दिल्ली, पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ भाजपा विधायक अरविंद भदौरिया आज सुबह हुए दिल्ली के लिए रवाना। इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट से कुछ अन्य विधायक भी दिल्ली गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अब दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुखिया के चयन को लेकर लॉबिंग शुरू हो गई है।

     

    कमल नाथ सरकार गिरने के बाद बेंगलुरु से वापस लौट रहे पूर्व विधायक

    मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कमल नाथ द्वारा सीएम पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद आज बेंगलुरु में मौजूद सभी पूर्व विधायक वापस भोपाल लौट रहे हैं। सभी रमादा रिसॉर्ट से एयरपोर्ट पहुंच गए हैं, जहां से उन्हें विशेष विमान से भोपाल लाने की तैयारी है।

    मध्य प्रदेश कांग्रेस का ट्वीट- ये बेहद अल्प विश्राम

    मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक ट्वीट कर कहा है कि, 15 अगस्त 2020 को कमल नाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। ये बेहद अल्प‍ विश्राम है। ट्वीट में यह भी लिखा है कि इसे संभालकर रखें। दरअसल अब मध्य प्रदेश में 24 सीटों पर उपचुनाव होना है। ऐसे में कांग्रेस ने ट्वीट कर भाजपा को यह बताने की कोशिश की है कि ज्यादा खुशी मनाने की जरूरत नहीं है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top