जेल में खुद के लिए मास्क सिल रहे हैं कैदी,प्रशासन को भी देंगे
बंदियों के लिए कोर्ट की सभी पेशियां बंद
युद्व स्तर पर चल रहा जेल में मास्क बनाने का कार्य l
ग्वालियर 19 मार्च। देश में कोरोना की बजह से फैल रही महामारी को लेकर जेल प्रशासन द्वारा कड़े कदमों को उठाते हुये कैदियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है। यह जानकारी जेल अधीक्षक श्री मनोज कुमार साहू ने दी।
जेल अधीक्षक श्री साहू ने बताया कि देश में कोरोना की महामारी को देखते हुये न्यायालय द्वारा कैदियों की सभी कोर्ट पेशियों को न्यायालय के अग्रिम आदेश तक बंद कर दी गई है और कैदियों की सुरक्षा को देखते हुए जेल में मास्क बनाने का काम बंदियों द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। यह मास्क जेल के सभी कर्मचारी एवं जेल बंदियों को दिये जा रहे है।मास्क की जेल पूर्ति होने के बाद जिले के सभी शासकीय विभागों जहां से स्वीकृति मिलेगीं उन विभागों को भी मास्क सपलाई किये जायेगें।
जेल में बनाया गया आइसोलेसन बार्ड
जेल में अंदर आने बाले कैदी चाहे वह नई आमद या पैरोल से लौटने बाले कैदियों को आईसोलेशन बार्ड में सात दिनों तक रखा जायेगा। जिससे केरोना बीमारी से जेल के अंदर रह रहे कैदियों को बचाया जा सके।