Now Reading
अब कल होगी सुप्रीम कोर्ट के सुनवाई,पढ़े पूरे दिन का घटनाक्रम

अब कल होगी सुप्रीम कोर्ट के सुनवाई,पढ़े पूरे दिन का घटनाक्रम

*सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश विधानसभा का मामला टाला बृहस्पतिवार तक, स्पीकर को दिया आदेश कि विधायकों के इस्तीफे जल्द स्वीकार करें*

दिल्ली। कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा विधान सभा अध्यक्ष को बागी विधायकों के इस्तीफे सौंपे जाने के मामले की जांच की आवश्यकता है। न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की पीठ के समक्ष कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि उसके बागी विधायकों से बलपूर्वक और धमका कर ये इस्तीफे लिये गये हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि उसके विधायकों ने अपनी मर्जी से इस्तीफे नहीं दिये हैं।

कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने कहा कि उसके बागी विधायकों को चार्टर्ड उड़ान से ले जाया गया है और इस समय वे भाजपा द्वारा की गयी व्यवस्था में एक रिजार्ट में हैं तथा उनसे संपर्क नहीं हो सकता है। कांग्रेस के बागी विधायकों के इस्तीफों के मामले में भाजपा की भूमिका की ओर पीठ का ध्यान आर्किषत करते हुये दवे ने कहा कि होली के दिन भाजपा नेता विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे और उन्हें 19 विधायकों के पत्र सौंपे। दवे ने यह भी दलील दी कि राज्यपाल को सदन में शक्ति परीक्षण कराने के लिये रात में मुख्यमंत्री या अध्यक्ष को संदेश देने का कोई अधिकार नहीं है। दवे ने कहा, ‘‘अध्यक्ष सर्वेसर्वा है और मध्य प्रदेश के राज्यपाल उन्हें दरकिनार कर रहे हैं।’’

वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में मैहर, चाचौड़ा और नागदा को नया जिला बनाए जाने की मंजूरी दी है। मध्य प्रदेश में अब 55 जिले हो गए।

सुनवाई कल तक के लिए टली
मप्र का राजनीतिक संकट में न्यायालय का बागी विधायकों से मुलाकात करने और रजिस्ट्रार जनरल को उनसे मुलाकात के लिये भेजने से इंकार। सुनवाई कल सवेरे तक के लिये टली।

15:40 (IST)
18 Mar 2020
बागी विधायकों के वकील बोले- फ्लोर टेस्ट होना चाहिए
बागी विधायकों के वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्तीफे और निलंबन में फर्क होना चाहिए। सरकार के पास आंकड़ा नहीं है इसलिए फ्लोर टेस्ट जरूरी है।

15:06 (IST)
18 Mar 2020
कांग्रेस ने पूछा, राज्यपाल को कैसे पता कि हमारे पास बहुमत का आंकड़ा नहीं
कांग्रेस की तरफ से दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि स्पीकर को देखना है कि विधायकों के इस्तीफे स्वैच्छिक हैं या नहीं। कांग्रेस के वकील ने कहा कि राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट का जो आदेश दिया वो असंवैधानिक है। उन्होंने इस मामले को संवैधानिक पीठ के पास भेजने की मांग की।

14:21 (IST)
18 Mar 2020
बागी विधायकों के इस्तीफे सौंपे जाने के मामले की जांच की आवश्यकता
कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा विधान सभा अध्यक्ष को बागी विधायकों के इस्तीफे सौंपे जाने के मामले की जांच की आवश्यकता है। न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की पीठ के समक्ष कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि उसके बागी विधायकों से बलपूर्वक और धमका कर ये इस्तीफे लिये गये हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि उसके विधायकों ने अपनी मर्जी से इस्तीफे नहीं दिये हैं।

13:21 (IST)
18 Mar 2020
मैहर, चाचौड़ा और नागदा को नया जिला बनाए जाने की मंजूरी दी
सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश मामले की सुनवाई दो बजे तक टाल दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में मैहर, चाचौड़ा और नागदा को नया जिला बनाए जाने की मंजूरी दी है। मध्य प्रदेश में अब 55 जिले हो गए।

12:40 (IST)
18 Mar 2020
लोकतंत्र का हरण किया जा रहा है
दवे ने आगे कहा कि यह साधारण फ्लोर टेस्ट का मामला नहीं। पैसे और ताकत का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं। क्या उसके लिए ऐसा तरीका अपनाया जाएगा?” इसके बाद जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि हम भी राज्य कैबिनेट के काम मे अड़चन नहीं डालना चाहते। इसपर दवे ने कहा कि पूरी दुनिया एक संकट से जूझ रही है। यहां लोकतंत्र का हरण किया जा रहा है। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की कि मामला संविधान पीठ को भेजा जाए और इसपर कोई अंतरिम आदेश न दिया जाए।

12:08 (IST)
18 Mar 2020
कांग्रेस ने इस मामले को संवैधानिक पीठ में भेजने की मांग की
कमलनाथ सरकार की ओर से पेश होने वाले वकील दुष्यंत दवे ने इस मामले को संवैधानिक पीठ में भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कोर्ट इस मामले में कोई अंतरिम आदेश ना दे।

11:52 (IST)
18 Mar 2020
16 विधायकों को अवैध हिरासत में रखा गया है
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कमलनाथ सरकार की ओर से पेश होने वाले वकील दुष्यंत दवे ने कहा है कि 16 विधायकों को अवैध हिरासत में रखा गया है। हालांकि विधायकों के वकील मनिंदर सिंह ने इसे गलत बताया और कहा कि कोई विधायक हिरासत में नहीं है। इसपर वकील दुष्यंत दवे ने जवाब देते हुए कहा कि चुने हुए विधायकों को क्षेत्र की सेवा करनी होती है। वह अचानक नहीं कह सकते कि हम इस्तीफा दे रहे हैं।

11:37 (IST)
18 Mar 2020
अमृताहल्ली पुलिस स्टेशन से बाहर निकले दिग्विजय सिंह
हिरासत में लिए गए दिग्विजय सिंह और अन्य 8 नेताओं को अब बेंगलुरु के अमृताहल्ली पुलिस स्टेशन से बाहर निकाला जा रहा है। दिग्विजय ने कहा है कि उन्हें नहीं पता उन्हें कहा ले जया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुझे अपने विधायकों से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए। मैं एक कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। सरकार भी बचाएंगे और हमारे विधायकों को भी वापस लाएंगे।

11:18 (IST)
18 Mar 2020
सिब्बल ने कोर्ट से जवाब देने के लिए मांगा वक्त
सीएम कमलनाथ की ओर से पेश वकील सिब्बल ने कोर्ट से जवाब देने के लिए वक्त मांगा है। कोर्ट ने उन्हें वक्त देते हुए कहा कि वो दूसरे मामलो के बाद इस पर सुनवाई करेंगे।

10:51 (IST)
18 Mar 2020
विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को पत्र लिखा था
MP विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने मंगलवार को राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र लिखकर प्रदेश के कथित तौर पर लापता विधायकों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए उनकी वापसी के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। इन विधायकों ने अपने त्यागपत्र अध्यक्ष को भेज दिए हैं।

10:38 (IST)
18 Mar 2020
भूख हड़ताल पर बैठे दिग्विजय सिंह
बेंगलुरु से दिग्विजय सिंह का ऐलान: भूख हड़ताल पर बैठने जा रहा हूं। मुझे विधायकों से मिलने क्यों नहीं दे रहे हैं। बता दें दिग्विजय सिंह समेत कमलनाथ सरकार के आठ मंत्रियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी बागी कांग्रेसी विधायकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे थे।

10:13 (IST)
18 Mar 2020
कर्नाटक सरकार सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही है
कर्नाटक के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक सरकार सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही है। उन्होने कहा “हमें पता है कि स्थिति को कैसे नियंत्रित करना है, वो यहां अकेले नहीं है।”

09:57 (IST)
18 Mar 2020
दिग्विजय का दावा 5 विधायकों से निजी तौर पर बात की
दिग्विजय सिंह ने कहा, हम उम्मीद कर रहे थे कि वो वापस आएंगे, लेकिन जब हमने देखा कि उन्हें रोक लिया गया है तो उनके परिवार से हमें संदेश मिले। मैनें 5 विधायकों से निजी तौर पर बात की। उन्होंने बताया कि हमें बंदी बना लिया गया है, फोन छीन लिए गए हैं। हर कमरे के सामने पुलिस तैनात है। 24/7 उन पर नजर रखी जा रही है।

09:17 (IST)
18 Mar 2020
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को हिरासत में लिया
दिग्विजय सिंह कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने को लेकर रामदा होटल के पास धरने पर बैठे थे। पुलिस उन्हें होटल के अंदर नहीं जाने दे रही थी जिसके बाद व धरने पर बैठे हुए थे। पहले पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की जब वे नहीं माने तो उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया है।

09:00 (IST)
18 Mar 2020
Madhya Pradesh Government Crisis LIVE Updates: 16 विधायकों के अपहरण का मामला दर्ज
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर बीजेपी पर 16 विधायकों के अपहरण का मामला दर्ज किया है। कांग्रेस ने अपनी अर्जी में बेंगलुरु में मौजूद अपने विधायकों को छोड़ने की अर्जी दी है। इससे पहले बीजेपी फ्लोर टेस्ट की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट गई थी।

08:36 (IST)
18 Mar 2020
नारायण त्रिपाठी के बागी तेवर
मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के बागी तेवर एक बार फिर देखने को मिल रहे हैं। त्रिपाठी बीते तीन दिन में चार बार मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाक़ात कर चुके हैं। 22 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने के बाद सरकार पर सियासी संकट मंडरा रहा है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top