वुमंस डे / मोदी ने एक दिन के लिए अपना सोशल मीडिया अकाउंट 7 महिलाओं को सौंपा
March 8, 2020

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 7 महिलाओं को अपना सोशल मीडिया अकाउंट्स सौंपा दिया। ये महिलाएं अपनी जीवनयात्रा और संघर्ष के बारे में जानकारी देंगी और लाखों लोगों से जुड़ेंगी।
मोदी ने ट्वीट किया- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई! हम नारी शक्ति की भावना और उपलब्धियों को सलाम करते हैं। मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि महिला दिवस के मौके पर मैं सोशल मीडिया से दूर रहूंगा। आज दिनभर सात महिलाएं अपनी जीवनयात्रा साझा करेंगी और मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए बातचीत करेंगी।
एक अन्य ट्वीट में कहा- ‘‘भारत में महिलाओं ने हर क्षेत्र में बेहतर काम किया है। उनका संघर्ष और महत्वाकांक्षाएं लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं। हम ऐसी महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाते रहें और उनसे सीखें।’’