Now Reading
होटल सायाजी में घुसा जंगली सुअर, दुल्हन के भाई को किया घायल

होटल सायाजी में घुसा जंगली सुअर, दुल्हन के भाई को किया घायल

भोपाल। राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित होटल सायाजी में शादी समारोह में जंगली सुअर घुस आया। जंगली सुअर के हमले से दुल्हन का भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना 6 मार्च की सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। होटल प्रबंधन ने दो दिन तक पूरे मामले को दबाए रखा। वहीं, कमलानगर पुलिस ने मामला दर्ज करने से ही इनकार कर दिया।

बैतूल के पाथाखेड़ा निवासी देवेंद्र भाडे सारनी में  वेस्टर्न कोल फील्ड में अधिकारी हैं। उनकी बेटी मोनिका आस्ट्रिया की राजधानी वियाना में रहती हैं। मोनिका की शादी वियाना निवासी आंद्रेस से तय हुई थी। बेटी की शादी भोपाल के सायजी होटल से करने दोनों परिवार राजी हो गए। शादी के लिए देवेंद्र ने अपने और आस्ट्रिया से आने वाले मेहमानों के लिए 14 कमरे, हॉल और गॉर्डन बुक किया था। 1 मार्च को आस्ट्रिया से सभी मेहमान भोपाल आ गए। 4 मार्च को धूमधाम से शादी हो गई।

देवेंद्र भांडे ने बताया कि आस्ट्रिया से आए मेहमानों की 5 मार्च को सुबह फ्लाइट थी। सभी विदेशी मेहमान चेकआउट के लिए सुबह करीब साढ़ें पांच बजे होटल के रिसेप्शन पर आ गए। उनका बेटा मयूर भी मेहमानों के साथ था इसी दौरान उसे एक जंगली सुअर आता दिखाई दिया। उसने चिल्लाकर मेहमानों से हटने कहा। सुअर को देख मेहमान बाथरूम और रिसेप्शन के पीछे की तरफ छुप गए।

मेहमानों को सुरक्षित करते समय सुअर ने मयूर पर हमला कर दिया। उसकी जांघ और पैर के मांस को सुअर ने नोच लिया। इसके बाद सुअर काफी देरतक होटल में ही घूमता रहा। हमने होटल प्रबंधन से डॉक्टर बुलाने और फर्स्टएड करने कहा, लेकिन होटल में फर्स्टएड का सामान ही नहीं था। इसके बाद मेरी बेटी की आस्ट्रिया से आई सहेली एलिजाबेथ ने अपने बैग से फर्स्टएड का सामान निकाला और बेटे की पट्टी की।

देवेंद्र ने बताया कि मेहमानों की फ्लाइट थी इसलिए वो मेहमानों को छोड़ने और बेटे को इलाज के लिए चिरायु अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैबीज के इंजेक्शन लगवाए। इसके बाद उसे रोहित नगर के एक अस्पताल में दिखाया। यहा बेटे का आपरेशन किया गया है। बेटा मयूर अभी भी अस्पताल में भर्ती है। उसके शरीर पर करीब 10 सेंटीमीटर लंबे और गहरे जख्म हैं।

देवेंद्र का कहना है कि होटल में सुअर होने की सूचना होटल प्रबंधन ने वन विभाग की टीम ने करीब 6 बजे दे दी थी। लेकिन, वन विभाग की टीम 11 बजे होटल पहुंची। लेकिन सुअर पकड़ने में असफल रही। सुअर होटल में ही कहीं छिप गया। पता चला है कि शाम को वो जंगल की तरफ भाग गया।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top