Now Reading
दिग्विजय सिंह का ट्वीट- क्या विधायक रामबाई को दिल्ली नहीं ले गए भाजपा नेता?

दिग्विजय सिंह का ट्वीट- क्या विधायक रामबाई को दिल्ली नहीं ले गए भाजपा नेता?

भोपाल । कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस, बसपा और समाजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बसपा की विधायक श्रीमती राम बाई को क्या भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी कल चार्टर फ्लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाए? शिवराज जी कुछ कहना चाहेंगे? उन्होंने लिखा है कि लेकिन हमें श्रीमती राम बाई पर पूरा भरोसा है वे कमलनाथ जी की प्रशंसक हैं और उनका समर्थन करती रहेंगी। इसके पहले सोमवार को दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने के लिए कांग्रेस विधायकों को रिश्वत का लालच दिया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा, खुलेआम कांग्रेस विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपये का ऑफर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कर्नाटक नहीं है। मध्य प्रदेश में एक भी विधायक बिकाऊ नहीं है।

 

 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा दोनों में यह तय हुआ है कि एक मुख्यमंत्री और दूसरा उप मुख्यमंत्री बनेगा, इसलिए दोनों मिलकर विधायकों की तोड़-फोड़ में जुटे हुए हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिंह ने चेताया कि भाजपा नेता अपनी हरकतों से बाज आएं और पांच साल विपक्ष में बैठें। दिग्विजय ने कहा, इस तरह के ऑफर कांग्रेस विधायकों को दिए जाते हैं तो क्या हमारे पास खबरें नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि मैं बगैर तथ्यों के कोई आरोप नहीं लगाता। अभी लगभग 10 विधायकों के पास ये ऑफर आए हैं, जिसकी जानकारी वे हमें देते हैं।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top