Now Reading
ताड़केश्वर मंदिर परिसर में चाय बनाते वक्त सिलेंडर फटा, महिला और बच्चे की मौत

ताड़केश्वर मंदिर परिसर में चाय बनाते वक्त सिलेंडर फटा, महिला और बच्चे की मौत

जयपुर. शहर के चौड़ा रास्ता में सोमवार सुबह ताड़केश्वर मंदिर परिसर में बने एक मकान में सिलेंडर फट गया। हादसे में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है। धमाके से मकान का एक हिस्सा गिर गया।

सोमवार का दिन होने के कारण मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त एकत्र थे। हादसा मकान की पहली मंजिल पर हुआ। धमाका होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। परिवार की एक महिला गैस पर चाय बना रही थी। तभी सिलेंडर के पाइप और फिर सिलेंडर ने आग पकड़ ली।

यह सब इतनी तेजी से हुआ कि किसी को सोचने समझने का मौका ही नहीं मिला। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top