Now Reading
गंगा नदी में डूबी नाव, पांच लोग लापता

गंगा नदी में डूबी नाव, पांच लोग लापता

लखनऊ। एक दुखद घटना में उत्तर प्रदेश के चंदौली के महेजी गांव में शनिवार देर रात एक नाव डूब गई। घटना के बाद कम से कम पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के साथ पुलिस ने गंगा नदी में लापता लोगों के बचाव और तलाश का अभियान शुरू किया है। यह घटना ढेना पुलिस थाने की सीमा के तहत महेजी गांव के पास हुई।

मामले को संज्ञान लेते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तलाश और बचाव कार्यों के लिए NDRF टीम की तैनाती का आदेश दिया। वह इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि, अभी तक लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

जिला मजिस्ट्रेट एनएस चहल ने बताया कि मौके पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम मौजूद है और बचाव अभियान जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही बनारस से एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई थी।

बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ, उस समय नाव में सवाल लोग गाजीपुर से घर लौट रहे थे। हादसे के बारे में पता चलते ही स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को इसके बारे में सतर्क कर किया और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था। यह जानकारी मिली है कि नाव में हादसे के समय 12 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश लोग मजदूर थे।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top