Now Reading
डाउ जोन्स के इतिहास में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट

डाउ जोन्स के इतिहास में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट

वॉशिंगटन. कोरोनावायरस संक्रमण बढ़ने की आशंका से दुनियाभर के बाजारों में चिंता देखने को मिल रही है। शुक्रवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1,000 अंकों से ज्यादा गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1,121.98 अंक नीचे गिरकर 38,624.64 अंकों पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 297.55 अंक नीचे पहुंच गया। निफ्टी 11,333.75 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

कारोबार शुरू होने के 5 मिनट में निवेशकों के 4 लाख करोड़ डूबे
शुक्रवार को ट्रेडिंग शुरू होते ही बाजार तेजी से नीचे गिरा। इससे बीएसई की मार्केट कैपटीलाइजेशन में करीब 4 लाख करोड़ की कमी आई। एमकैप 150 लाख करोड़ से नीचे आ गया। यह लगातार छठा दिन है जब बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। इन छह दिनों में निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

एसएंडपी 4.4% नीचे, डाउ जोन्स में 1,200 अंकों की गिरावट
बिकवाली के कारण अमेरिकी बाजार में एसएंडपी 4.4% नीचे गिर गया। यह 2011 के बाद इसकी सबसे बड़ी गिरावट है।  इसी तरह, डाउ जोन्स के औद्योगिक औसत में करीब 1,200 अंकों की गिरावट आई है। एक हफ्ते पहले एसएंडपी अपने उच्चतम स्तर पर था। सात दिन में एसएंडपी 12% से ज्यादा नीचे गिर चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार, स्टॉक्स और गिरे तो यह अक्टूबर 2008 के समय आई मंदी के बराबर पहुंच जाएंगे।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top